रातु में एक दिवसीय जतरा महोत्सव का आयोजन

रांची:21 पड़हा जतरा महोत्सव पाली पंचायत के चितरकोटा छोटका टोली,रातू,रांची के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चितरकोटा छोटका टोली रातु में एक दिवसीय जतरा महोत्सव का आयोजन संयोजक सह आयोजक रंजीत खालखो के अध्यक्षता में धूमधाम से संपन्न हुआ।

इस जतरा महोत्सव में 21 पड़हा के अतिरिक्त आस पास गांव के 12 पड़हा एवं 7 पड़हा खोरड़ा भी शामिल हुए। इस क्षेत्र की यह सबसे बड़ा जतरा मेला महोत्सव है जो मुड़मा मेले के बाद आयोजन की जाती है।जो कलश पूजा,प्रकृति पूजा एवं जोड़ा बेल पांव पूजा कर गांव के पाहन द्वारा जतरा महोत्सव की शुभारंभ की गई।

इस जतरा में मुख्यअतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हटिया विधायक नवीन जायसवाल,पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव,रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत,आजसू हटिया विधान सभा प्रभारी भारत काशी,प्रखंड उपाध्यक्ष सह प्रभारी (आजसू) कांके प्रखंड जोगिंदर उराव,छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकिशोर शर्मा, पाली पंचायत के मुखिया प्रेम खलखो,पंचायत समिति खुशबू खलखो,समाजसेवी चिंटू मिश्रा उर्फ राजीव मिश्रा,रमेश उरांव, जेम्स बॉन्ड खलखो दानिश अहमद खान आदि आदि शामिल हुए।

कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों को जतरा आयोजन समिति द्वारा अंगवस्त्र एवं झारखंडी पारंपरिक रीति रिवाज, नृत्य गान से स्वागत किया गया। इस महोत्सव को सफल बनाने में मुख्यरूप से जतरू उरांव,डेवठो उरांव,सुशील उरांव,जयमंगल उरांव,मुन्ना पाहन,रामू उरांव, डोमी ऊराईन,इतवारिया उराईन, ललित खालको,विक्रम लोहार, बासुदेव गंझू, कुलदीप गोप, आदित्य मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

CBI Cyber Fraud Raid Jamshedpur: साइबर फ्रॉड की जांच में CBI...

CBI Cyber Fraud Raid Jamshedpur: मंगलवार को, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में...

Radha Govind University Blood Donation Camp: मानवता की सेवा में आगे...

Radha Govind University Blood Donation Camp: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्यों और छात्रों ने रामगढ़ के कैंटोनमेंट बोर्ड हॉस्पिटल में झारखंड सेवा समिति...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में BJP का पलटवार, शंकर चौधरी...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में सांसद के सर्विस ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं...