भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच आज

रांची: पहले मैच में औसत प्रदर्शन करने वाले भारत के युवा गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को दूसरे टी-20 मैच में अपनी गलतियों से सबक लेकर बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे.

भारत ने विशाखापत्तनम में पहला मैच दो विकेट से जीत कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली थी. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को छोड़ कर हालांकि बाकी भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सके.

आज के मैच में भी पिच के हालात में कोई खास अलग नहीं होगे इसको देखते हुए भारतीय गेंदबाजों को एक ईकाई के रूप में काम करना होगा.

्परहले मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रमशः 10.25 और 12.50 की औसत से रन दिये जबकि स्पिनर रवि बिश्नोई ने 13.50 प्रति ओवर की औसत से रन दे डाले.

टी-20 प्रारूप में गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ नहीं होता, लेकिन इन तीनों की गेंदबाजी में विविधता का अभाव दिखा.

भारत को अगर इस सीरीज में आगे बढ़ना है तो सभी गेंदवाजों को खास कर इन तीनों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. मुकेश ने पहले मैच में विविधता के साथ गेंदवाजी कर एैसा किया भी है।

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...