ख्रीस्त राजा पर्व पर मसीही विश्वासियों ने राजधानी में निकाला जुलुस

रांचीः राजधानी रांची में ईसाई समाज के लोगों ने ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया। इस दौरान मसीही विश्वासियों के द्वारा आज शहर में जुलुस निकाला गया। इस जुलुस की अगुवाई संत मारिया महागिरजाघर के बिशप, सहायक बिशप और पुरोहित ने किया।

ये भी पढ़ें- सत्ता कें केंद्र में भोगनाडीह, सीएम के अलावे बाबूलाल संथाल परगना में, आखिर क्या है इसके मायने

विश्वासियो का यह जुलुस पुरुलिया रोड स्थित संत मारिया महागिरजाघर से होते हुए संत जेवियर कॅालेज, सर्जना चौक, फिरायलाल चौक, प्लाजा चौक, लालपुर चौक, डंगराटोली चौक से होते हुए कामिल बुल्के पथ के लोयोला ग्रांउंड पहुंची।
जुलुस के दौरान कई मुख्य रास्तो पर बैरिकेटिंग कर रुट डायवर्ट किया गया ताकि जुलुस के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

रांची2 22Scope News

जुलुस में कई झांकियों का किया गया प्रदर्शन 

इस जुलुस के दौरान की जगहों पर मसीहियों ने कई झांकियों का प्रदर्शन किया। इन झांकियों में ख्रीस्त राजा के दयालु रुप को दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने गरीबों की सेवा की। इसके साथ ही उन्होंने आमजनों को सेवाभाव के माध्यम से सभी का सहयोग करने, प्रेम, दयालु, भाईचारा तथा अहिंसा के पथ पर चलने का रास्ता दिखाया। लोयोला ग्राउंड में मसीहीयों ने प्रार्थना की। इस दौरान बिशप ने विश्वासियों को आशीष दी।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...