Advertisment

ट्रेन से कटकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद उसे जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना लाखों थाना क्षेत्र के रमजानपुर रेलवे लाइन के पास की है। मृतक मजदुर की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर वार्ड नंबर-2 के रहने वाले सोमन पासवान का पुत्र विक्रम पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है मृतक विक्रम पासवान ट्रेन पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए मुंगेर जा रहा था। इस दौरान अचानक ट्रेन से नीचे गिर। नीचे गिरने के बाद ट्रेन के चपेट में आने से विक्रम पासवान की काटकर मौत हो गई।

वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लाखों थाना पुलिस को दी। मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस दौरान डायल-112 की टीम करत पुलिसकर्मी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया है कि डायल-112 पर सूचना मिली कि रमजानपुर रेलवे लाइन के पास एक ट्रेन से गिरकर व्यक्ति घायल है। आनन-फानन में घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए जहां सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार विक्रम पासवान मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...