कमलेश सिंह को सीआरपीएफ की एक्स श्रेणी गार्ड सुरक्षा

रांची: हुसैनाबाद (पलामू) के विधायक और एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह की सुरक्षा व्यवस्था कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार ने घटा दी.

अब केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीआरपीएफ की एक्स श्रेणी सुरक्षा उनको बहाल कर दी गयी है. शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय व सीआरपीएफ की टीम पलामू पहुंची थी.

पलामू पुलिस के अफसरों के साथ बैठक कर कमलेश सिंह की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गयी. एक माह पूर्व राज्य की यूपीए सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद कमलेश सिंह की सुरक्षा में तैनात झारखंड पुलिस को राज्य सरकार ने वापस ले लिया था.

इसके बाद कमलेश सिंह ने सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था. इसके बाद श्री सिंह की सुरक्षा का केंद्रीय गृह मंत्रालय के स्तर पर आकलन करने के बाद सीआरपीएफ की एक्स श्रेणी सुरक्षा बहाल की गयी है.

इसमें सीआरपीएफ के तीन हथियारबंद कमांडो शामिल हैं. जबकि राज्य सरकार का अभी छह गार्ड श्री सिंह की सुरक्षा व हाउस गार्ड में है.

Jharkhand High Court: 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ी राहत,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने बिना अनुमति सेवा से हटाने पर रोक लगाते हुए...

JPSC JSSC Exam Scam: कोचिंग संचालकों की भूमिका की अब CID...

 झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी की जांच में कोचिंग संस्थानों की भूमिका सामने आई है। CID ने संजीत कुमार को गिरफ्तार किया,...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की Deadline...

 झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की अंतिम तिथि 30 सितंबर कर दी गई है। पात्र नागरिक...