कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारों लोगों ने नदी व तालाबों में लगाई डुबकी

धानबादः कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिन्दू धर्म में खास महत्व होता है। इस दिन देव दीपावली मनाने और पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व है। जिसे लेकर लिलौरी मंदिर के कतरी नदी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

लोगों ने नदी तथा तालाबों में लगाई डुबकी

बाघमारा के विभिन्न जगहों में दामोदर नदी व कतरी नदी तट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। दामोदर व कतरी नदी में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने स्नान किया। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद पूजा पाठ भी किया।

ये भी पढ़ें- डाल्टनगंज संत मरियम स्कूल में मनाई गई गुरुनानक देव की जयंती

श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त में दामोदर नदी एवं जमुनिया नदी घाट पर पहुंच गए थे। गंगा पूजन के साथ दीप प्रज्वलित कर नदी में प्रवाहित किया। इसके अलावा स्थानीय मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर नदी तट पर स्नान करने से पूरे वर्ष पुण्य मिलता है।

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...