कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बाढ़ : बाढ़ के सुप्रसिद्ध उमानाथ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की और मन्नत मांगी। पूर्णिमा के अवसर पर दूर-दूर से लोग उमानाथ घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा और बिहारशरीफ आदि जगहों से श्रद्धालु आते हैं।

बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। लोगों की मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है एवं सभी पापों से लोग मुक्त होते हैं। भीड़ को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गंगा में एनडीआरएफ टीम की तैनाती की गई है। वहीं जगह-जगह पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

विकाश कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...