माघी पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

NALANDA : आज माघी पूर्णिमा है. इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के पवित्र जल में श्रद्धा,आस्था और विश्वास की डुबकी लगाई. मोकामा के शहरी और ग्रामीण इलाकों के तमाम गंगा घाटों पर सुबह से लोगों का तांता लगा रहा. नालंदा, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय जिलों से भी लोगों ने गंगा नदी में स्नान कर भगवान की पूजा-अर्चना की और तरक्की-उन्नति की दुआ मांगी. श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भी भगवान की पूजा की. इस अवसर पर गरीबों को अन्न दान दिया गया. माघी पूर्णिमा को लेकर गंगा घाटों पर रौनक देखी गयी.

magh purnima 22Scope News

माघी पूर्णिमा : भागलपुर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब


भागलपुर व भागलपुर के आसपास के सभी गंगा घाटों पर माघ पूर्णिमा

के मौके पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, भक्तों ने मां गंगा के

पावन जल के पुण्य की डुबकी लगाई जगह- जगह अष्टयाम कीर्तन

का भी आयोजन किया गया. भागलपुर के बरारी घाट खिरनी घाट

बूढ़ानाथ घाट पुल घाट मुसहरी घाट के अलावे सुल्तानगंज के

अजगैबीनाथ घाट कहलगांव के बटेश्वर नाथ घाट पर सुबह से ही

श्रद्धालुओं की गंगा में स्नान करने के लिए भीड़ देखी गई.

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान पुण्य का कार्य किया.

माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

घाटों पर नगर निगम की व्यवस्था काफी उदासीन दिखे,

घाटों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं रहने के चलते श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा वही सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे हालांकि आज सुबह से मौसम के तापमान में कुछ गिरावट थी फिर भी गंगा में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...