हजारीबाग ब्रेकिंगः 5 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 4 लोग अंदर फंसे

हजारीबागः शहर के बीचों बीच स्थित मालवीय मार्ग स्थित गायत्री टेंट हाउस के 5 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गयी है। बिल्डिंग में लगी आग धीरे-धीरे भयावह रुप धारण कर ली है। जानकारी के मुताबिक आग लगी बिल्डिंग के अंदर चार लोगों के फंसे होने की संभावना है।

4 लोगों के फंसे होने की है सूचना

हालांकि थोड़ी राहत देने वाली बात यह है कि दो लोग सुरक्षित नजर आ रहे हैं। वे दोनों बिल्डिंग की छत पर दिख रहें हैं। बाकि के दो लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है। आग लगने के बाद वहां के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए हैं, पर आग की लपटें इतनी तेज है कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया है।

ये भी पढ़ें- भाजपा नेता राज सिन्हा के बयान पर जेएमएम ने दिया करारा जवाब

आग पर काबू नहीं पाने की स्थिति में लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने में लग गई है।

आग कैसे लगी किसी को भी नहीं पता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिल्डिंग से अचानक धुआं निकलते दिखाई दिया। पास आने पर देखा कि एक बिल्डिंग के दुकान में आग लगी है। वह आग धीरे-धारे और भी तेज होती जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...