अमेजन गोदाम में डाका डालने वाले 7 अपराधी गिरफ्तार, लूट की सामग्री, हथियार और बाइक बरामद

गया : गया शहर के कोतवाली एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में अमेजन के गोदाम में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। इनके पास से लूटी गई सामग्रियां, नगद रुपए, हथियार और बाइक बरामद किया गया है। इस अपराधी गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी अनुसंधान के सहारे त्वरित कार्रवाई करते हुए इस दोनों घटनाओं का उदभेदन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा एसएसपी आशीष भारती के द्वारा किए जाने की घोषणा की गई है।

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गया एसएसपी द्वारा जानकारी दी गई की कुछ दिनों पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में अवस्थित ऑनलाइन बिजनेस करने वाले कंपनी के गोदाम में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कारित की गई थी। जिसमें अमेजन के गोदाम में अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार की है। यह लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में एक जगह इकट्ठे हुए थे। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में सनी कुमार, नितीश कुमार, सागर कुमार, सौरभ कुमार, बिन्नी कुमार, नितीश उर्फ भोला कुमार एवं ऋषि कुमार के नाम शामिल हैं। इस अपराधी गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पुलिस तलाश कर रही है। इनके पास से हथियार, लूट की सामग्री, बाइक एवं लूट के रुपए बरामद किए गए हैं।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...