प्रेमी ने प्रेमिका को होटल के कमरे में मारी गोली, बाद में खुद को मार की खुदकुशी

सासाराम : बड़ी खबर सासाराम से है जहां सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के माईको के पास एक निजी गेस्ट हाउस में प्रेमी जैकी नट ने अपनी प्रेमिका काजल कुमारी को गोली मार दी और खुद भी गोली मार कर खुदकुशी कर लिया। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सासाराम के एसडीपीओ-2 दिलीप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दिया है। वहीं घायल काजल कुमारी सासाराम के दलेलगंज मोहल्ले की रहने वाली है। उसे इलाज के लिए सासाराम के सदर लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

DIARCH Group 22Scope News

एक निजी होटल के कमरे में यह वारदात हुई है

बताया जाता है कि आरव बैंक्विट हॉल गेस्ट हाउस नामक एक निजी होटल के कमरे में यह वारदात हुई है। लड़की की मां ने बताई कि उसकी बेटी एक मॉल में काम करती है। कुछ घंटे पहले ही वह अपनी बेटी को बाजार में छोड़कर आई थी। लेकिन बाद में पता चला कि उसकी बेटी को बॉलिया के रहने वाले एक युवक ने होटल के कमरे में गोली मार दिया है।

यह भी देखें :

युवक उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था – लड़की की मां

लड़की की मां का कहना है कि युवक उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन अंतर्जातीय होने के कारण लोक लाज की वजह से लड़की शादी करना नहीं चाहती थी। इसी आवेश में आकर युवक ने उनकी पुत्री को गोली मार दी है। बता दे कि युवक जैकी कुमार उर्फ लड्डू ने खुद को भी होटल के कमरे में गोली मार लिया है। मौके से एक कट्टा और कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़े : घर में घुसकर अपराधियों ने महिला को गोली मारकर की हत्या

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...