ATM फ्रॉड सहित 2 शराब कारोबारी गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण : पश्चिम चंपारण में बुधवार के दिन मझौलिया पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों से एक एटीएम फ्रॉड सहित दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना में प्राथमिकी अभियुक्त गढ़वा वार्ड नंबर-13 से एक एटीएम फ्रॉड के मामले में अमीरुल हक उर्फ महम्द अमरुल्लाह पिता शेख हमाउद्दीन उर्फ शेख नथु को गिरफ्तार किया गया है। इधर, मझौलिया थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के नामजद अभियुक्त पोखरिया अम्बेडकर नगर निवासी सिकंदर राम एवं रघुनाथपुर से सुरेश मुखिया को पांच लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर तीनों को मेडिकल जांचोपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...