रोहतास पुलिस की गिरफ्त में शराब कांड का फरार कारोबारी

रोहतास : रोहतास जिले के कोचस थानाक्षेत्र अंतर्गत शराब कांड का फरार एक शराब कारोबारी को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी रामपुर (उत्तरप्रदेश) के शाहनाद नगर थाना के चमरौआ गांव का नाशिर खान बताया जा रहा है। रोहतास एसपी विनीत कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आगामी नौ जून 2021 को अवैध शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी के दौरान विदेशी शराब बरामद किया गया था। इस संबंध में शराब कारोबारी के विरुद्ध कोचस थाना में बिहार मद्द निषेध के तहत मामला दर्ज किया गया था।

रोहतास पुलिस के द्वारा मद्द निषेध के दर्ज कांडों में फरार शराब माफियाओं की गिरफ्तारी हेतु तीनों अनुमंडल में अलग-अलग विशेष टीम का गठन किया गया है। विशेष टीम के द्वारा उक्त कांड में संलिप्त शराब कारोबारी के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी किया जा रहा था, किंतु रोहतास पुलिस के गिरफ्तारी के भय से इस कांड में संलिप्त शराब कारोबारी भागे फिर रहे थे। इसी क्रम में विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली कि उक्त कांड में संलिप्त शराब कारोबारी को शाहनाद नगर थानाक्षेत्र के चमरौआ चौक के पास देखा गया है। इस सूचना के सत्यापन एवं छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी नाशिर खान को गिरफ्तार किया गया है।

रोहतास पुलिस की गिरफ्त में शराब कांड का फरार कारोबारी

आपको बता दें कि लगभग 7983.360 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया था। उक्त कांड के 12 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है एवं इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी किया जा रहा है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिहार में जहरीली शराब कांड की SIT जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार   

दयानन्द तिवारी कि रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...