जयराम महतो JBKSS के बैनर तले बने मजदूरों की आवाज, दिवंगत मजदूर के आश्रितों को दिलवाई मुआवजा

धनबादः JBKSS सुप्रीमो जयराम महतो अब कोयलांचल धनबाद में असंगठित मजदूरों की आवाज भी उठाएंगे। यह बातें जयराम महतो ने धनबाद के गोविंदपुर में एक हार्डकोक प्लांट के दिवंगत मुंशी बापी मंडल के आश्रितों को वार्ता कर मुआवजा दिलाने के बाद कही।

उन्होंने कहा कि धनबाद कोयलांचल में जितने भी इंडस्ट्री हैं सभी जगह पर मजदूरों को ना तो न्यूनतम मजदूरी का भुगतान होता है और ना ही सरकार के तय समय सीमा के अनुसार उनसे काम लिया जाता है इतना ही नहीं PF और ESI का लाभ भी उन्हें सही तरीके से नहीं दिया जाता है।

हित की अनदेखी करने पर ईंट से ईंट बजा देंगे

ऐसे में मजदूरों के हित में उनका यह आंदोलन आने वाले वक्त में जोरदार तरीके से लड़ा जाएगा। जो भी कॉरपोरेट घराने अथवा उद्योगपति मजदूर हित की अनदेखी करेंगे उनका ईंट से ईंट बजा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- अब हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए नहीं आना पड़ेगा राजधानी रांची, जानिए कैसे ?

इससे पूर्व बता दें कि रविवार को प्रदीप हार्डकोक के मुंशी बापी मंडल ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे रिम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद जेबीकेएसएस के बैनर तले सुबह 6:00 से ही प्लांट के गेट के सामने शव को रखकर आंदोलन किया जा रहा था।

जयराम महतो के आने के बाद मिला मुआवजा

प्रबंधन की तरफ से मुआवजा देने में आनाकानी की जा रही थी लेकिन जैसे ही जयराम महतो पहुंचे वार्ता सफल रही और मृतक के आश्रित को 775000 का मुआवजा भुगतान करने पर सहमति बनी। धरना स्थल पर झामुम नेता धरणीधर मंडल भी लगातार सक्रिय रहे मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने में उनकी भी अहम भूमिका रही।

Saffrn

Trending News

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...

साइबर पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में साइबर अपराधियों का बोलबाला इन दोनों बढ़ गया है। लगातार साइबर से जुड़े मामलों की संख्या में भी इजाफा...

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत 3 गंभीर घायल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी दीक्षित गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img