जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3 आरोपियों को धर दबोचा

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर दो पुरुष और एक महिला समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू, जख्मी के खून लगे कपड़े और मुख्य आरोपी का खून लगा टी-शर्ट भी बरामद किया है।

Health Department Add 2 22Scope News

मामला शिकारगंज थाना अंतर्गत हरिहरा गांव का है

आपको बता दें कि मामला शिकारगंज थाना अंतर्गत हरिहरा गांव का है, जहां बीते छह जून 2026 को जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और चाकूबाजी की नौबत आ गई। घटना में बिट्टू राय और रीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Motihari Police 1 5 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही शिकारगंज थाना पुलिस हरकत में आ गई

घटना की सूचना मिलते ही शिकारगंज थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस , पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू की और तकनीकी व सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान घटना के मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिहरा गांव निवासी गोविंदा राय, साहेब राय और एक महिला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Motihari Police 2 6 22Scope News

यह भी पढ़े : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत 3 गंभीर घायल

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...