बोकारो: चास थाना क्षेत्र के मछली पट्टी में हुई विवाद में चाकूबाजी हो गई,घटना में तीन महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए हैं,जिन्हे इलाज के लिए बोकारो के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
विवाद रिश्तेदारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई हैं.जख्मी हुए लोगो के मुताबिक चास मछली पट्टी के रहने वाले उत्तमचंद्र एवं उसके बेटा सौरभ चन्द ने घटना को अंजाम दिया है.
हुई मारपीट में तीन तथा चाकूबाजी में दो लोग घायल हुए हैं.सभी जख्मियों को पुलिस ने जख्म प्रतिवेदन देकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है.
इस बाबत जानकारी देते हुए जख्मियों ने बताया कि अक्रोशित लोग धारदार हथियारों से लैस होकर आए थे, तथा सीधे हमलावर हो गए.घटना में घायल लोग भय एवं आतंक के साए में है!







