जमीन विवाद में मारपीट मामला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दर्जनों महिलाओं ने रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना

सिंदरी डीएसपी पर लगा पक्षपात करने का आरोप

पीड़ित महिला ने आमरण अनशन और आत्म दाह की दी चेतावनी

धनबाद:  दलित महिला के साथ मारपीट व जाति सूचक गाली गलौज करने का मामला, अब तूल पकड़ता जा रहा है, इसको लेकर आज धनबाद के रणधीर वर्मा चौक के समीप स्थित धरना स्थल पर दर्जनों महिलाओं ने सिंदरी डीएसपी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए, और पक्षपात करने का आरोप लगाए।
दरअसल मामला यह है कि विगत डेढ़ महीने पहले जमीन विवाद को लेकर राघवेंद्र कुमार पांडेय और महेश सिन्हा के द्वारा शिवक पासवान की पत्नी सुशीला देवी के साथ जमकर मारपीट किया था इस मारपीट की घटना में गली गलौज और एट पत्थर और रेड भी चले थे।
घटना के बाद शिवक पासवान की पत्नी सुशीला देवी के माथे में गंभीर चोटे आने से वह घायल हो गई थी इसके बाद आनंद-खनन में आसपास के लोगों ने उन्हें धनबाद एसएनएमएससीएच में भर्ती कराया था। अब डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में सिंदरी डीएसपी के प्रति आक्रोश है ।

अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता सुशीला देवी समेत दर्जनों महिलाए धरने पर बैठ हैं पीड़िता सुशीला देवी ने मिडिया को बताया कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आगे हुआ आमरण अनशन और आत्मा दाह करने की चेतावनी दी है। जिसकी जवाब दे ही पुलिस प्रशासन की होगी।

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...