दरभंगा में सरकारी चापाकल को घेरने को लेकर दो पक्षों में विवाद : मारपीट, रंगदारी और जमीन कब्जा करने का लगा आरोप

दरभंगा में सरकारी चापाकल को घेरने को लेकर दो पक्षों में विवाद : मारपीट, रंगदारी और जमीन कब्जा करने का लगा आरोप

दरभंगा – जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर देकुली में सरकारी चापाकल की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों में तनाव और मारपीट की घटना सामने आई है। पहला पक्ष आरोप लगा रहा है कि एक दबंग व्यक्ति द्वारा उस सरकारी चापाकल को जबरन घेर लिया गया, जिससे दर्जनों दलित परिवारों को पानी की आपूर्ति होती थी। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। वही दूसरे पक्ष का दावा है कि चापाकल उनकी निजी जमीन पर स्थित है और CPM नेताओं द्वारा जमीन की घेराबंदी रोकने तथा रंगदारी मांगने के कारण विवाद बढ़ा। प्रशासन का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिला है और मामले की जांच जारी है।

सीपीएम नेता श्याम भारती ने लगाया छवि धूमिल करने का आरोप

इस मामले पर CPM राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि 20 लाख रुपये रंगदारी की बात पूरी तरह गलत है। गंगा यादव भू माफिया है, विवादित जमीनें सस्ते में खरीदकर महंगे दामों पर बेचने का गोरखधंधा करता है। गंगा यादव अपनी दबंगता दिखाते हुए सरकारी चापाकल पर कब्जा कर रहा था। जिसका विरोध करने पहुंचे निहत्थे दलितों पर हथियार के साथ कातिलाना हमला किया। वही उन्होंने कहा सरकारी तंत्र की मदद से भाजपा–जदयू के लोग हमारे छवि को धूमिल करना चाहते है। वही उन्होंने गंगा यादव की संपत्ति के साथ घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

आरोपित ने भी किया पलटवार, लगाये कई आरोप

वहीं गंगा यादव ने आरोप लगाया कि वे अपनी जमीन की घेराबंदी कर रहे थे, तभी CPM नेता श्याम भारती, उनके भाई घनश्याम भारती सहित अन्य लोग हमला करने आ गए। इसके बाद हम लोगों ने भी अपने बचाव में कार्रवाई की। वहीं उन्होंने कहा कि विवाद का मुख्य वजह 20 लाख रुपया रंगदारी से जुड़ा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में श्याम भारती हायाघाट विधानसभा से CPM के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। उसी क्रम में उन्होंने कहा कि तुम्हें 20 लाख रुपया रंगदारी के साथ-साथ तुम्हें वोट भी देना होगा। जिस पर हमने एतराज जताया। रंगदारी नहीं देने के कारण इन लोगों ने हमारे जमीन पर आकर मारपीट के साथ-साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

डीअसपी ने बताया जमीन विवाद, मामले की जांच जारी

वहीं इस मामले को लेकर सदर डीअसपी राजीव कुमार ने बताया की जमीनी विवाद में मारपीट कि घटना हुई है कुछ लोग घायल भी हैं वहीं मौके से जिंदा कारतूस बरामद हुई हैं मामले कि जांच चल रही हैं।

वरूण ठाकुर की रिपोर्ट

 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...