रिम्स से कैदी फरार मामले में दो सिपाही कोसस ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित

222
Advertisment

रांची: रिम्स से फरार अपराधी शकिब के मामले में अपराधी की सुरक्षा में तैनात दो सिपाही को  ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप में एसएसपी दोनों को निलंबित कर दिया है.

Advertisment

इन दोनों सिपाहियों का नाम बहादुर कोरवा और बबलू है. ये दोनों एसआइआरबी-01 के जवान हैं, और एसएसपी ने उन दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया है.

जांच रिपोर्ट में यह बात निकल कर सामने आयी थी कि इन दोनों सिपाहियों की लापरवाही के कारण शाकिब भागने मे सफल हुआ था । इससे पुलिस की छवि भी धूमिल हुआ था.

इस मामले में बरियातू पुलिस ने आरोपी शाकिब के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस केस में शाकिब को भागने में सहायक बनाने वालों पर भी आरोप लगाया गया है.

 

 

Advertisement