रिम्स के सर्जरी वार्ड से कैदी फरार

रांची: रिम्स से एक बार फिर कैदी के भागने का मामला सामने आया है. इस मामले में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार रिम्स के सर्जरी वार्ड में कैदी श्याम किशोर चौधरी का इलाज चल रहा था,बीते देर रात हाथ से हथकड़ी निकाल कर वह भाग निकला.

लामू जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसे 13 अप्रैल को डालटनगंज सदर अस्पताल से रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.

कैदी ने कील निगल लिया था. इस कारण 13 अप्रैल को उसके पेट का ऑपरेशन हुआ था. कैदी के भागने को लेकर बरियातू पुलिस ने श्याम किशोर चौधरी की सुरक्षा में तैनात हवलदार शनिचरवा उरांव ओर जीतलाल महतो की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है.

दोनों जवान पलामू जिला बल के हैं और वे ही कैदी को लेकर इलाज के लिए रिम्स पहुंचे थे. बरियात् पुलिस के अनुसार, श्याम किशोर चौधरी को ऑपरेशन के बाद कैदी वार्ड से 16 अप्रैल को सर्जरी वार्ड में शिफ्ट किया गया था.

इसके बाद कैदी का इलाज सर्जरी वार्ड में चल रहा था. इस संबंध में बरियातु पुलिस ने जब कैदी की सुरक्षा में लगे दोनों जवानों से पूछताछ किया तो उनके द्वारा बताया गया कि वह सुबह पांच बजे लघुशंका गया था जबकि दुसरा जवान दवा लाने गया था उस दौरान कैदी की सुरक्षा में कोई नहीं था

 

 

Saffrn

Trending News

बिहार में MLC चुनाव को लेकर सियासी पारा तेज, खाली 11...

पटना : बिहार में इन दिनों राजनीतिक 'खेलों' का पारा चढ़ा हुआ है। राज्यसभा का चुनाव खत्म हुआ तो राजनीतिक पार्टियां बिहार विधान परिषद...

BCCL में नौकरी को लेकर हुआ बवाल, JMS का उपवास सत्याग्रह;...

Jharkhand: BCCL के मृत श्रमिकों के आश्रितों को नियोजन देने की मांग और व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ ने गुरुवार को धनबाद...

कटहरा जंगल में (Road Accident) तेज रफ्तार का कहर: पति की...

Jharkhand: झारखंड में सड़क हादसों (Road Accident) की मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। एक बार फिर सारठ से भीषण सड़क हादसे की...

व्यक्ति की संदिग्ध मौत, कुछ लोग अस्पताल में इलाजरत, पुलिस जांच...

मोतिहारी : इस वक्त के एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई है और कुछ...

Ramayana का टीजर हुआ रिलीज, रनबीर कपूर के लुक ने जीता...

Ramayana Teaser Release: आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है और इस दिन को और खास बनाया गया है Ramayana का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img