जिले के टॉप-10 में शामिल 2 अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फतुहा : जिले के टॉप टेन में शामिल दो अपराधी को फतुहा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में एसडीपीओ सियाराम यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दिदारगंज थाना क्षेत्र के खासपुर गांव से एसटीएफ के सहयोग से हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी खासपुर गांव का ही बुधनाथ कुमार उर्फ बुधना है। बीते चार साल से एक हत्या केस का मुख्य आरोपी था लेकिन वह फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध दिदारगंज थाने में कांड संख्या 05/20 के तहत मामला दर्ज है।

उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए दिदारगंज पुलिस के साथ साथ एसटीएफ की टीम भी लगी हुई थी। इसी दरम्यान गुप्त सूचना मिली कि बुधना गांव आया हुआ है तभी पुलिस द्वारा तत्काल छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दुसरे मामले में नदी थाना पुलिस ने गोविंदपुर स्थित लोहापुल के पास से हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी गोविंदपुर निवासी सुनील ठठेरा है जो घटना को अंजाम देने के बाद महीनों से फरार चल रहा था। इसके संदर्भ में एसडीपीओ सियाराम यादव ने बताया कि सुनील ठठेरा सम्मसपुर स्थित एक युवक के उपर जान लेने के नियत से गोलीबारी किया था। जिसमें पीड़ित बाल-बाल बच गया था। उनके मुताबिक, दोनों अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...