कैमूर पुलिस ने टॉप-10 में शामिल चौथे अपराधी को किया गिरफ्तार, गला रेतकर हत्या मामले में था फरार

चैनपुर (कैमूर) : बड़ी खबर कैमूर से है जहां टॉप 10 में शामिल चौथे अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आपसी विवाद में गला रेतकर हत्या मामले में आरोपी फरार चल रहा था। टॉप-10 में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। टॉप-10 में फरार चल रहे छह आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। दिसंबर माह तक सभी को गिरफ्तार करना है। भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

उदयरामपुर गांव निवासी रामबिलास राजभर द्वारा चैनपुर थाना क्षेत्र में आवेदन दिया गया था – SDPO मनोरंजन भारती

इस मामले पर जानकारी देते हुए हुए भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि आठ अक्टूबर 2024 को चैनपुर थाना क्षेत्र के उदयरामपुर गांव निवासी रामबिलास राजभर द्वारा चैनपुर थाना क्षेत्र में आवेदन दिया गया था। जिसमें बताया बताया गया था कि मेरा 46 वर्षीय पुत्र समर राजभर भैंस खोजने के लिए घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। जिसके बाद दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

समर राजभर की लाश अमवावाली ढाबा के पास एक नाली से बरामद किया गया – पुलिस

इसी बीच 11 अक्टूबर को समर राजभर की लाश अमवावाली ढाबा के पास एक नाली से बरामद किया गया। जिसके बाद मृतक के पिता रामबिलास राजभर ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद बयान दिया। जिसमें सेवा राजभर, जयनाथ राजभर और धर्मू राजभर शामिल हैं। वहीं घटना के बाद से सभी नामजद अभियुक्त फरार चल रहा था। इसी बीच चैनपुर थाना अध्यक्ष को पता चला कि सेवा राजभर को चैनपुर में देखा गया है।

पुलिस द्वारा एक टीम बनाकर सेवा राजभर को गिरफ्तार किया गया है

जिसके बाद पुलिस द्वारा एक टीम बनाकर सेवा राजभर को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने बताया कि मृतक की पुत्री को धर्मू राजभर के साथ बातचीत करते एवं मोबाइल देते हुए पकड़ा गया था। जिसका मृतक विरोध करता था। इसी को लेकर समर राजभर की हत्या हुई थी। वहीं इस मामले में दो फरार चल रहे दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है। डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि भभुआ अनुमंडल क्षेत्र में टॉप-10 में शामिल अपराधियों की लिस्ट बनाया गया था। जिसमें सेवा राजभर का नाम भी टॉप-10 अपराधियों में शामिल है। गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इसके पहले भी टॉप-10 में शामिल आकाश पटेल, शाहनवाज अंसारी एवं किशन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

टॉप-10 शामिल 4 अपराधियों गिरफ्तार कर लिया गया है – SDPO

एसडीपीओ ने बताया कि टॉप-10 शामिल चार अपराधियों गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी फरार चल रहे छह अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। सभी को दिसंबर के लास्ट तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मैं कोर्ट से अपील करना चाहता हूं कि पीड़ित परिवार को उचित न्याय दें।

यह भी पढ़े : कुदरा में सूदखोरी का बड़ा खुलासा, सैकड़ों ब्लैंक चेक व स्टांप पेपर बरामद, आरोपी गिरफ्तार…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img