Advertisment

औरंगाबाद JDU कार्यालय में मनायी गई बाबा साहेब की पुण्यतिथि

औरंगाबाद : औरंगाबाद जनता दल (यूनाइटेड) के औरंगाबाद कार्यालय से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर जुलूस निकली। जूलूस में शामिल नेताओं ने कलेक्टेरियट परिसर में स्थापित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसका नेतृत्व जिला जनता दल (यू) के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, औरंगाबाद के पूर्व सांसद सह नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक ललन भुइया और दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए औरंगाबाद के पूर्व सांसद सह नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर कि पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। वे दलित समाज में पैदा लेकर जिस तरह से अपने कठिन परिश्रम से पढ़ाई लिखाई किया यह अनुकरणीय है। उन्हें संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है। वह संविधान सभा के संकलन समिति के अध्यक्ष थे। उनकी पुण्यतिथि को देशभर में महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बाबा साहब महान समाज सुधारक और अद्भुत विद्वान थे। उनका देहावसान छह दिसंबर 1956 को हुआ था। वे भारत सरकार के पहले विधि एवं न्याय मंत्री बनाए गए थे। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...