मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

पटना : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पटना हाईकोर्ट के निकट बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकरर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री स्रमाट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सांसद संजय कुमार झा, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय सिंह, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आयुक्त पटना प्रमंडल मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन-कीर्तन, बिहार गीत के साथ बाबा साहेब की जीवनी पर आधारित गीतों का गायन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने जिला अतिथि गृह व बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय भवन का किया निरीक्षण

यह भी देखें :

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...