जमशेदपुर :  परसूडीह के लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी से की सड़क पर कब्जा करने की शिकायत

जमशेदपुर :  परसूडीह के गदड़ा तिलका नगर के रहने वाले 50 परिवार के आने जाने वाली वर्षों पुरानी सार्वजनिक सड़क को एस एस इंटरप्राइजेज के शैलेंद्र सिंह ने बांस से घेर  दिया है। इसके विरोध में बस्ती के लोग मंगलवार को धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। बस्ती के पीड़ित राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तिलका नगर गदड़ा गोविंदपुर में शैलेंद्र सिंह के द्वारा जमीन बेची गई थी। बगल में उनकी कंपनी है। उनके द्वारा एक नंबर रोड से आने जाने वाले सड़क को घेर दिया गया। इससे क्षेत्र के रहने वाले 50 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। कोविड-19 के दौरान आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने  अनुमंडल पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...