बांका से अगवा किए गए शिक्षक को झाझा के जंगल में नक्सली ने छोड़ा

बांका : बांका जिला से अगवा किए गए एक शिक्षक को पुलिस के दबिश से अपराधियों ने रिहा किया। स्कूल जाने के क्रम में चार दिसंबर को अज्ञात अपराधियों ने शिक्षक का अपहरण कर लिया था। बेलहर एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। शुक्रवार की संध्या बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

चांदन प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कुरुमटांड गांव के शिक्षक को स्कूल जाने के क्रम में चार दिसंबर को कुरुमटांड गांव के तस्लीम अंसारी के 46 वर्षीय पुत्र रफाकत हुसैन को सिमुलतला थाना क्षेत्र अवस्थित नवनीत मध्य विद्यालय लेटवा जाने के क्रम में मुकुंदा के पास अगवा कर लिया गया था। जिसकी जानकारी पर अगवा हुए शिक्षक के पिता तस्लीम अंसारी ने आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार को आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई थी।

इसके बाद बांका पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्यप्रकाश के नेतृत्व में लगातार छापेमारी अभियान चलाकर अगवा हुए शिक्षक की तलाशी में दिन-रात जुटे रहे। अंत में बांका पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार सीआईटी की टीम गठित कर बेलहर अनुमंडल पदाधिकारी राज किशोर कुमार के नेतृत्व में चांदन थाना अध्यक्ष विष्णुदेव कुमार, आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार, कटोरिया थाना अध्यक्ष महेश्वर राय और सुईया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार आदि सशस्त्र बल के संयुक्त में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस छापेमारी अभियान में बांका पुलिस के‌ दबिश में आकर अपराधियों ने अगवा किए गए शिक्षक को गुरुवार की देर रात झाझा थाना क्षेत्र के जंगल में छोड़कर दिया। बेलहर डीएसपी राज किशोर कुमार ने बताया कि चार दिसंबर को अज्ञात अपराधियों ने शिक्षक का अपहरण कर लिया था। बांका एसपी के निर्देश पर टीम गठन किया गया गुरुवार की देर रात झाझा थाना क्षेत्र के जंगल में शिक्षक को छोड़ दिया गया।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...

Muzaffarpur SKMCH News: निरीक्षण और वेतन कटौती के निर्देश के बाद...

Muzaffarpur SKMCH News: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र...

Anant Singh Viral Statement: अनंत सिंह के ‘9 मर्डर’ वाले बयान...

Anant Singh Viral Statement: मोकामा के विधायक अनंत सिंह का नौ लोगों की हत्या से जुड़ा बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार...