छात्रा के साथ शिक्षक ने की अश्लील हरकत, घरवालों ने की शिकायत

पूर्णिया : पूर्णिया जिले में एक निजी शिक्षक द्वारा शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निजी शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। शिक्षक की हरकत से परेशान लड़की ने अपने घरवालों से इसकी शिकायत की। उसके बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपी शिक्षक को जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सहायक खजांची थाना क्षेत्र के ततमा टोली वार्ड-24 स्थित ज्ञान ज्योति इंग्लिश स्कूल की है।

वरुण ठाकुर के रूप में हुई है आरोपी शिक्षक की पहचान 

आरोपी शिक्षक की पहचान वरुण ठाकुर के रूप में हुई है, जो थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षक प्रायः उसके साथ गलत हरकत करते था और मना करने के बाद भी नहीं मानते थे। शिक्षक वरुण ठाकुर से परेशान होकर परिजनों से शिकायत की। छात्रा ने बताया कि शिक्षक वरुण ठाकुर और अन्य छात्राओं से भी गलत हरकत करता है और प्रायः फोन नंबर मांगते रहता था। नहीं देने पर डांट-फटकार और मारपीट भी करते थे।

यह भी देखें :

स्कूल की कई छात्राएं वरुण ठाकुर के खिलाफ करती थी शिकायत

पीड़ित छात्र और उसके भाई ने बताया कि स्कूल की कई छात्राएं हैं जो केवल वरुण ठाकुर के खिलाफ शिकायत करती हैं। छात्र के भाई ने कहा कि इसमें स्कूल प्रशासन की मिलीभगत है। क्योंकि शिकायत करने के बावजूद इस आरोपी शिक्षक को बचाने की कोशिश की जा रही थी, जो स्कूल प्रशासन के गलत मानसिकता को दर्शाता है। आरोपी शिक्षक वरुण ठाकुर ने पूछताछ में कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। वहीं प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें पहली बार ही इस तरह की शिकायत की जानकारी मिली है और वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : DM-SP समेत कई पदाधिकारी ने वेंडिंग जोन का किया निरीक्षण

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...