INDIA गुट में नीतीश को कोई नहीं पूछ रहा – प्रशांत

पटना : इंडिया गुट की आगामी बैठक में नीतीश कुमार के शामिल होने को लेकर शुरू हुई चर्चा को लेकर जब पत्रकारों ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से पूछा तो उन्होंने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को सुन कौन रहा है? लोग जबरदस्ती का नीतीश कुमार को इतना बड़ा नेता बताते हैं कि जैसे लग रहा है कि इन्हीं से ही देश की राजनीति चल रही है। नीतीश कुमार की राजनीति का ये अंतिम दौर चल रहा है।

नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं इस नजरिए से उनकी चर्चा होती है। नीतीश कुमार को पक्ष या विपक्ष में कोई नहीं पूछ रहा है कि आप कौन हैं? जब नीतीश कुमार एनडीए में थे, तो क्या बीजेपी ने इन्हें बुलाकर एक बार भी पूछा कि क्या करना है या नहीं करना है? उसी तरह से अब इंडिया गुट में आए हैं, तो यहां भी कोई नहीं पूछ रहा है। पटना में जो इंडिया गठबंधन की बैठक हुई, तो लोगों ने खूब हल्ला मचाया कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के दावेदार हो गए, चेहरा हो गए। फिर जब वो नहीं हुआ तो चर्चा हुई कि इसके संयोजक हो गए और इसका नामकरण नीतीश बाबू करेंगे। नीतीश कुमार को तो कोई पूछ भी नहीं रहा है।

लोकसभा चुनाव के बाद जदयू का शुरू हो जाएगा संपूर्ण विघटन – प्रशांत

दरभंगा के बिरौल प्रखंड में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मान लीजिए कि इंडिया गुट में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है, दूसरा बड़ा दल टीएमसी और तीसरे नंबर पर डीएमके है। नीतीश कुमार उसमें क्या ऐसा कर देंगे कि सबलोग उनको मान लेंगे। तेजस्वी यादव खड़े होकर कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री देश का कौन होगा? कोई पूछने वाला नहीं है कि तुम्हारे कितने सांसद हैं? 543 सांसदों वाली लोकसभा में आरजेडी के जीरो सांसद हैं और कह रहा है कि प्रधानमंत्री कौन होगा, ये हम तय करेंगे। ये तो ऐसे हो गया कि हम यहां से बैठकर कहें कि अमेरिका का राष्ट्रपति कौन होगा?

प्रशांत ने कहा कि अरे भाई! अपने ही मुंह से कहना है तो देश का पीएम ​ही क्यों, अमेरिका का राष्ट्रपति भी आप ही तय कर दीजिए। आरजेडी के लोग बड़बोले हैं और कहते हैं कि देश का प्रधानमंत्री कौन होगा? अरे भाई! तुमसे पूछ कौन रहा है? तुम पहले अपने पांच सांसद तो जिता लो फिर तय होगा कि कौन होगा या नहीं होगा? लोकसभा चुनाव के बाद जदयू का संपूर्ण विघटन शुरू हो जाएगा। उनकी राजनीति का ये अंतिम दौर है, कहानी खत्म। उनके दल में लोकसभा के बाद इतनी भगदड़ मच जाएगी कि उस दल का विघटन हो जाएगा।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...