PK का CM नीतीश पर हमला, कहा- इस बार 42 से भी कम सीट देगी बिहार की जनता

समस्तीपुर : PK का CM नीतीश पर हमला – जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि

नीतीश कुमार को इस बात का अहंकार है कि वोट मेरे पास हो न हो किसी को भी जनता वोट देगी

मुख्यमंत्री हम ही बनेंगे। जनता वोट किसी को देगी जुगाड़ लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बन जाएंगे।

नीतीश कुमार के इस अहंकार को जनता इतने सिरे से खत्म करेगी कि जदयू का नाम लेना वाला कोई नहीं बचेगा आप

लिखकर रख लीजिए। मैं पदयात्रा करते समय लोगों के अंदर जो गुस्सा देख रहा हूं नीतीश कुमार के प्रति वो भयावह है।

नीतीश कुमार जिस तरीके की सरकार चला रहे हैं आज जो पटना जाता है उनपर नीतीश कुमार लाठीचार्ज करवा देते हैं।

पटना कोई अगर मांग लेकर चला गया तो उसे बेवकूफ कह देते हैं।

PK का CM नीतीश पर हमला
PK का CM नीतीश पर हमला

मुख्यमंत्री बने रहना है और फेविकोल लगाकर कुर्सी से चिपके रहना है – प्रशांत किशोर

समस्तीपुर के रोसड़ा ब्लॉक में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि

नीतीश कुमार 2015 के बाद कई बार पलटी मारकर अपना हित – अहित कर चुके हैं।

आज समाज का हर वर्ग जान गया है कि नीतीश कुमार को किसी से मतलब नहीं है बस

इन्हें मुख्यमंत्री बने रहना है और फेविकोल लगा कर कुर्सी से चिपके रहना है। कभी भाजपा

का कमल पकड़ कर कभी लालटेन पर लटककर मुख्यमंत्री बने रहें बिहार चाहे भाड़ में

जाए बिहार की जनता का कुछ भी हो उससे इनको कोई लेना देना नहीं है।

PK का CM नीतीश पर हमला

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता के प्रति कोई संवेदना नहीं रह गई है।

नीतीश कुमार का पूरे बिहार में पुरजोर विरोध होना चाहिए। इन्होंने सारी मोरालिटी को ताखा पर रख दिया है।

नीतीश कुमार को अहंकार इस बात का है कि 42 विधायक होने के बाद भी ये मुख्यमंत्री बने ही रहते हैं।

अगर आप देखियेगा तो जदयू के 117 विधायक हुआ करते थे। वहां से घटकर 72 हुए इसके बाद 72

से उलटकर 42 में आ पहुंचे हैं। अगली बार जनता इतन कम विधायक देगी कि कोई गणित और

जुगाड़ इनको मुख्यमंत्री नहीं बना पाएगा आप लिखकर रखिए।

https://22scope.com/the-fear-of-the-public-has-ended-from-inside-nitish-kumar-so-prashant-kishor-has-made-a-rule-of-lathicharge-in-patna/

Bihar Holding Tax News: गरीबों पर टैक्स या अफवाह? होल्डिंग टैक्स...

Bihar Holding Tax News: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन, विधान परिषद में गांवों में प्रस्तावित 'होल्डिंग टैक्स' को लेकर तीखी बहस...

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...

Baghmara Employment Talks: सलानपुर माइंस में नियोजन पर बड़ा फैसला, पीयूष...

Baghmara Employment Talks: बाघमारा में BCCL एरिया-4 के तहत चलने वाली सलानपुर कोलियरी की RK आउटसोर्सिंग खदान में विस्थापित लोगों को नौकरी देने की...