सरायकेला-खरसावां : प्रधानमंत्री के सात वर्ष पूरे होने पर सांसद संजय सेठ ने बांटा नमो आहार

सरायकेला-खरसावां : रांची के सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष पूरे होने पर सेवा ही संगठन अभियान दो के तहत सरायकेला- खरसवां जिला के ईचागढ़ और कुकड़ू मे मोदी आहार का वितरण किया । उन्होंने ईचागढ़ के झाड़ुआ और कुकड़ू में जरूरतमंदों के बीच नमो आहार का वितरण किया। श्री सेठ ने कार्यकर्ताओं को गांव और मुहल्ले मे जाकर कोरोना महामारी से बचने के लिए कोरोनारोधी टीका लेने की अपील की। उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्र मे लोग टीका लगाने के लिए डर रहे हैं। लोग अफवाह का शिकार हो रहे हैं । भाजपा के कार्यकर्ता ग्रामीणों को जागरूक कर टीका लगाने के लिए प्रेरित करें । उन्होंने कहा की दिपावली तक एक अरब लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने वैक्सीन अवश्य लगाने की अपील की। जरूरतमंद लोगों को नरसेवा नारायण सेवा अभियान के तहत मोदी आहार मे सुखा राशन का वितरण किया जा रहा है ।
मौके पर ये थे मौजूद
मौके पर सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ उरांव, मदन सिंह सरदार, प्रयाग महतो, ठाकुर दास महतो, राजेन सिंह मुण्डा, संजय पोद्दार आदि उपस्थित थे ।

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...