कैमूर : कैमूर रविवार को नो एंट्री जोन में प्रवेश करने के बाद एक ट्रक को मोहनिया पुलिस ने पकड़कर दो हजार जुर्माना वसूल किया। बता दें कि पूरे क्षेत्र में प्रशासन द्वारा सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक मालवाहक वाहनों के लिए नो एंट्री लगाई गई है। बावजूद इसके मालवाहक वहान नो एंट्री जोन में प्रवेश कर जा रहे हैं। हालांकि कई बार पुलिस प्रशासन के द्वारा पकड़े जा रहे हैं। मगर कई मालवाहक वहान नो एंट्री जोन में नगर से आसानी से निकल भी जा रहे हैं।
बताया जाता है कि रविवार को नो एंट्री जोन के समय एक ट्रक जैसे ही चांदनी चौक पर पहुंचा। वहां मौजूद मोहनिया थाने के सब इंस्पेक्टर विशाल कुमार ने उक्त ट्रक को पड़कर उसे दो हजार जुर्माना वसूल की। इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहनियां थाने में पद स्थापित विशाल कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र में मालवाहक वाहनों के लिए सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक नो एंट्री लगाई गई है। नो एंट्री के समय मालवाहक वाहनों का नगर क्षेत्र में प्रवेश करना पूरी तरह से वर्जित है। ऐसे में जो भी मालवाहक वहान नो एंट्री जोन में प्रवेश करेंगे उन्हें पकड़ कर जुर्माना वसूला किया जाएगा।
विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

















