Commercial Advertisment

पैक्स अध्यक्ष ने को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारियों के साथ की गाली-गलौज, हड़ताल पर बैठ गए लोग

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर प्रखंड के पगहिया पैक्स अध्यक्ष दिव्य रंजन सिंह द्वारा को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी जयचंद्र सिंह के साथ मोबाइल पर गाली-गलौज और धमकी का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर जिला के सभी आक्रोशित को-ऑपरेटिव कर्मचारियों ने काला पट्टी लगाकर पैक्स अध्यक्ष पर कार्रवाई को लेकर कामकाज ठपकर कार्यालय के बाहर ही धरना पर बैठ हड़ताल पर चले गए।

पीड़ित कर्मचारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स अध्यक्ष दिव्य रंजन सिंह ने मोबाइल पर भद्दी-भद्दी गाली और धमकी दी गई। कार्रवाई को लेकर लिखित रूप को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक को अवगत कराया गया है। वहीं को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि भूषण पांडे ने कहा कि पैक्स अध्यक्ष पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ हमारे कर्मचारी के सुरक्षा को लेकर मांग पत्र सौपा गया है।

इस मामले को लेकर को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक ललन शर्मा ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष दिव्य रंजन सिंह द्वारा शराब के नशे में कर्मचारी के साथ गाली-गलौज, धमकी को लेकर लिखित रूप में आवेदन प्राप्त हुआ है। पूर्व में भी उक्त व्यक्ति द्वारा दबंगई दिखाया जाता रहा है। इसको लेकर कानूनी कार्रवाई की दिशा में पहल किया जा रहा है।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Hemant Soren News: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए। रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ'...

JTET 2026: झारखंड में 1 नवंबर को होगी अब तक की...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल करने पर 3 साल की जेल...

Ranchi Crime: 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर राजस्वकर्मी...

रांची के नामकुम में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर हत्या...