Commercial Advertisment

मंत्री प्रेम कुमार ने ‘मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना’ अंतर्गत चयनित पैक्सों को किया पुरस्कृत

पटना : बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना अंतर्गत चयनित पैक्सों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत 100 पैक्सों को पुरस्कार मिला। राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार (15 लाख रुपए) बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड के सोनापुर पैक्स को, राज्य स्तरीय द्वितीय पुरस्कार (10 लाख रुपए) कैमूर जिला के मोहनिया प्रखंड के दादर पैक्स को और तृतीय पुरस्कार (7 लाख रुपए) जमुई जिला के बरहट प्रखंड के गुगलडीह पैक्स को मिला। कुल 97 पैक्सों को भी जिला स्तरीय प्रथम (5 लाख रुपए) द्वितीय (3 लाख रुपए) और तृतीय (2 लाख रुपए) पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

DIARCH Group 22Scope News

अच्छा काम करने वाले पैक्सों को चिन्हित कर दूसरे राज्यों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा – प्रेम कुमार

वहीं मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि अच्छा काम करने वाले पैक्सों को चिन्हित कर दूसरे राज्यों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। पुरस्कृत पैक्सों द्वारा इन क्षेत्रों में बेहतर कार्य किए गए सीएससी के संचालन, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, खाद्यान्न अधिप्राप्ति, जमा वृद्धि योजना, गोदाम निर्माण योजना, डिफॉल्टर न होना और किसानों के लिए केसीसी ऋण वितरण एवं शत-प्रतिशत वसूली इत्यादि के क्षेत्र में प्रेम कुमार द्वारा मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के लिए चयनित कुल 100 पैक्सों को पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम व नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।

प्रेम कुमार ने कहा- मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित होने वाले पैक्सों को न सिर्फ कार्यकुशलता में वृद्धि होगी

इस अवसर पर मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित होने वाले पैक्सों को न सिर्फ कार्यकुशलता में वृद्धि होगी बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ेगा और वे उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित होंगे, जिसका लाभ स्थानीय ग्रामीणों एवं किसानों को मिलेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है।

यह भी पढ़े : कृषि प्रसंस्करण उद्योग लगाने के लिए सरकार दे रही है अनुदान

Jharkhand Weather Update: अक्टूबर के अंत में दिसंबर जैसी ठंड, 3...

 झारखंड में चक्रवाती तूफान के असर से मौसम बदल गया है। रांची समेत कई जिलों में बारिश, धुंध और बादलों का असर रहेगा। 5...

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...