पटना : मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव को लेकर राजद के फायर ब्रांड विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया है। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, कोई भी नेता आएगा बिहार को पर कोई असर नहीं डाल पाएगा। यहां जो वोटर है वह लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेताओं के साथ है। इसलिए यहां से सिर्फ परिवर्तन पूरे देश में होता है।
राजद नेता ने कहा कि इसलिए हम समझते हैं कि परिवर्तन का नारा स्टार्ट हो चुका है। कोई भी नेता बिहार में आता है किसी की एंट्री होती है तो यहां कोई असर नहीं पड़ेगा। बिहार की जनता हमलोग के साथ है। देश में परिवर्तन होगा। हमारे नारे के साथ देश की जनता है बीजेपी भगाओ देश बचाओ। भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमारे यहां भी सभी जाति धर्म के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। आप देख लीजिए। सभी को लेकर चलने वाली पार्टी आरजेडी है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट
Highlights















