भाई वीरेंद्र का गिरिराज पर तंज, कहा- गिद्धराज के यात्रा से बिहार में नहीं होने वाला है कोई दंगा

दरभंगा : राजद के वरिष्ठ नेता और लोक लेखा समिति के सभापति सह विधायक भाई वीरेंद्र रविवार को दरभंगा परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि गिद्ध की जो प्रजाति है वह विलुप्त होता जा रहा है। उन्हीं के जगह पर गिद्धराज सिंह आए हैं। वह देख रहे हैं कि कहीं उन्हें लाश मिले, जिसे वह नोचे और खाएं। लेकिन बिहार की जनता सजग है। यहां पर कभी भी हिंदू मुसलमान के नाम पर दंगा नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि जब तक लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राजद और महागठबंधन के लोग हैं तबतक बिहार और देश में दंगा नहीं होने दिया जाएगा। उनके नफरत की दुकान को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से आग्रह किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आप तो समाजवादी पृष्ठभूमि के नेता रहे हैं। सांप्रदायिक शक्तियों से आपकी भी लड़ाई रही है। ऐसे लोगों को नजर बंद करके जेल में डालिए। जो देश में खासकर बिहार में नफरत का दुकान खोलना चाहते हैं। ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

यह भी देखें :

गिरिराज सिंह के यात्रा पर नीतीश कुमार के द्वारा किसी प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया। नीतीश कुमार के महागठबंधन में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का एक्शन समय आने पर देखिएगा। मैं नहीं कह सकता की नीतीश महागठबंधन में कब वापस लौटेंगे। इस मामले पर शीर्ष नेतृत्व ही कुछ बता सकते हैं। अगर घर में झगड़ा होता है तो आदमी लौट कर घर ही वापस आता ही है। राजनीति में आना-जाना, ना कोई परमानेंट दोस्त, ना ही कोई दुश्मन होता है। इसीलिए हर संभावनाएं खुली रहती है।

यह भी पढ़े : गिरिराज बिहार में खराब करना चाहते हैं माहौल – भाई वीरेंद्र

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...