स्वास्थ्य जांच कर वितरीत की गई नि:शुल्क दवाइयां, रेणु देवी भी रहीं मौजूद

पश्चिम चंपारण : पंचायत भवन जौकटीया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हुआ संपन्न। पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी तथा पंचायत मुखिया कुंती देवी पुत्र विपिन साह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का किया उद्घाटन किया। अपने संबोधन में पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि भारत विश्व गुरु रहा है और रहेगा। वर्ष 2047 तक भारत विश्व का सबसे विकसित राष्ट्र होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का सर्वांगीण विकास हो रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन के दौरान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गई।

इस दौरान मोदी सरकार की गारंटी भारत होगा गरीबी मुक्त जीविका द्वारा पूर्ण शराबबंदी जन जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना संबंधी बैनर पोस्टर लगे हुए थे। इस अवसर पर मुखिया कुंती देवी मुखिया पुत्र विपिन साह, प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण केतन पंचायत सचिव विनोद राव, कार्यपालक सहायक विनय चौबे, ग्रामीण आवास सहायक आनंद कुमार, कनीय अभियंता सनोज कुमार, वार्ड सदस्य विजय शर्मा, वार्ड सदस्य रामायण सहनी, वार्ड सदस्य सविता कुमारी, डॉ. मो. शाहिद सिद्धकी, पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार और भाजपा नेता संदीप कुमार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img