7 सूत्री मांगों को लेकर चौथे दिन प्रधान डाकघर परिसर में धरना प्रदर्शन

औरंगाबाद : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ संयुक्त संघर्ष समिति औरंगाबाद मंडल के तत्वाधान में सात सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को चौथे दिन प्रधान डाकघर परिसर में धरने का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने की। धरने पर बैठे कर्मियों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना एवं प्रदर्शन तथा भूख हड़ताल किए जा रहे हैं। उसके बावजूद भी डाककर्मियों की समस्याओं पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।इसलिए अपनी जायज मांगों को लेकर सभी कर्मी 12 दिसंबर से ही कार्य बंद करके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है और अपनी एकजुट को प्रदर्शित कर रहे हैं।

अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और भी विकराल स्वरूप प्रदान किया जाएगा। डरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि उनकी मांगों में आठ घंटे का काम पेंशन सहित सभी सरकारी लाभ कमलेश चंद्र कमेटी की सभी सिफारिश को लागू करना ग्रामीण डाक सेवकों की एसडीपीएस में सेवा निर्माण लाभ तीन फीसदी से बढ़कर 10 फीसदी करना और ग्रामीण डाक सेवक को पेंशन प्रदान करना। साथ ही साथ सभी प्रकार की प्रोत्साहन योजना को समाप्त कर आईपीपीबीएल, आरपीएलआई बचत योजना और मनरेगा भुगतान को बंद कर कार्यभार की गणना करना आदि शामिल है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...