Advertisment

दलाई लामा बैट्री चालित विशेष ई-रिक्शा वाहन से पहुंचे महाबोधि मंदिर, बोधिवृक्ष के नीचे की पूजा

गया : बिहार के बोधगया में प्रवास कर रहे बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा दूसरे दिन महाबोधि मंदिर को पहुंचे। सुबह के करीब 7:45 बजे वे महाबोधि मंदिर को पहुंचे। महाबोधि मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध के दर्शन किए वहीं बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान लगाएंगे। बैट्री चालित विशेष ई-रिक्शा वाहन से बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा महाबोधि मंदिर को पहुंचे। उसके बाद विशेष पूजा अर्चना की। बौद्ध धर्म गुरु बोधि वृक्ष के नीचे भी पूजा अर्चना की और ध्यान लगाया।

गर्भगृह में विश्व शांति के लिए की पूजा अर्चना

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने विश्व शांति के लिए महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना की। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के महाबोधि मंदिर जाने के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से पुख्ता बनाया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। बौद्ध धर्म गुरु की सुरक्षा को लेकर त्रिस्तरीय व्यवस्था रखी गई है।

सुबह के 7:45 में किया महाबोधि मंदिर में प्रवेश

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने सुबह के 7:45 बजे महाबोधी मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने विश्व शांति के लिए पूजा अर्चना की। गौरतलब हो कि बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा जितने दिन भी बोधगया प्रवास करेंगे, वे तिब्बती मंदिर में ही रहेंगे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

India Nepal Border Security Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मुख्य...

India Nepal Border Security Bihar: बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल से राशन कार्ड तक,...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...