पटना : पटना में क्राइम कंट्रोल को लेकर पटना पुलिस जीरो ग्राउंड पर काम कर रही है। राजधानी पटना में तमाम अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरे और गार्ड भी होगी। इसके भी पटना पुलिस ने सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। साथ ही साथ जिन इलाकों में क्राइम की घटना होती है और साथ ही हर इलाके में अब पुलिस सभा भी की जाएगी।
सीटी एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग भी सही ढंग से हो इसको लेकर सभी एसएचओ को भी तैनात किया गया है। सुबह में मॉर्निंग वॉक के दौरान देखा जाता है कि चैन छिनतई और बाइक चोरी की घटना होती है। उन इलाको में 112 की गाड़ी वहां पेट्रोलिंग करेगी।
बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पटना पुलिस ने अपनी तरफ से पहल करते हुए राजधानी में एक अभियान चलाया। जिसका नाम दिया गया ‘नो पीपुल नो योर पुलिस’। इस अभियान के तहत पुलिस हर घर पहुंच कर लोगों से सभी तरह की जानकारी ले रही है। पटना पुलिस का दावा है कि इस अभियान बेहद सफल रहा। कई अपार्टमेंट जहां पर सुरक्षा के लिए यहां से गार्ड तैनात नहीं थे वहां गार्डन लगभग गार्ड की प्रतिनियुक्ति की गई। स्ट्रीट लाइट लगवाए गए। कुल मिलाकर क्राइम कंट्रोल के मकसद से जो भी उपाय किया जाना चाहिए था। पटना पुलिस ने किया और यह अभियान सफल रहा इस बात की जानकारी पटना के सीटीएसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने पत्रकारों को दी है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















