थाना प्रभारी पर गोली चलाने वाला एक उग्रवादी गिरफ्तार, एके-47 बरामद

गढ़वाः जिले के रंका थाना क्षेत्र में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान थाना प्रभारी पर गोली चलाने वाले उग्रवादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने एके-47, इंसास मैगजीन, वॉकी-टॉकी समेत बड़ी संख्या में नक्सल सामग्री बरामद किया है.

जेजेएमपी के टॉप कमांडर है गिरफ्तार नक्सली

गिरफ्तार नक्सली शिवपूजन मुंडा गढ़वा के रमकंडा इलाके का रहने वाला है. गिरफ्तार नक्सली शिवपूजन मुंडा जेजेएमपी के टॉप कमांडर में से एक है. शिवपूजन मुंडा की गिरफ्तारी को लेकर पलामू के जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा और गढ़वा के एसपी दीपक पांडेय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी।

नक्सली गिरफ्तार 2 22Scope News

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में थाना प्रभारी को लगी थी गोली

सोमवार की सुबह पुलिस ने जेजेएमपी के खिलाफ सर्च अभियान शुरू किया था. इस दौरान पुलिस और जेजेजेमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में रंका के थाना प्रभारी अनिल कुशवाहा को गोली लगी थी. बाद में थाना प्रभारी को इलाज के लिए रांची के मेडिका में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें- एसआरके म्यूजिक प्रस्तुत खेसारी लाल यादव की फ़िल्म “नास्तिक” की शूटिंग स्टार्ट

मुठभेड़ की घटना के बाद पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च अभियान शुरू किया था. इसी सर्च अभियान के दौरान कमांडर शिवपूजन मुंडा पकड़ा गया. शिवपूजन मुंडा के निशानदेही पर पुलिस ने एके-47 और इंसास की मैगजीन समेत बड़ी संख्या में नक्सली सामग्री बरामद किया गया.

शिवपूजन मुंडा ने गढ़वा पुलिस को कई अहम जानकारी दी है, जिसके बाद इलाके में फिर से एक बड़े अभियान की शुरुआत की गई है।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...