भोजपुर में एके-47 सहित 7 अवैध हथियार बरामद, 2 गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

भोजपुर में एके-47 सहित सात अवैध हथियार बरामद, दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में पटना एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। जिला पुलिस के सहयोग से पटना से आई एसटीएफ ने शाहपुर नगर के अलग-अलग दो मोहल्लों में छापेमारी कर प्रतिबंधित एके-47 रायफल सहित सात अवैध हथियार बरामद किए। साथ ही दो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार सदस्यों में शाहपुर नगर के वार्ड पांच निवासी पंकज राय उर्फ सत्यजीत राय एवं शाहपुर वार्ड-10 निवासी अंकित यादव शामिल है। एसपी श्री राज के अनुसार बरामद हथियारों में एक लोडेड एके-47 रायफल, एक नाली बंदूक, लोडेड दो देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, एक देसी थार्नेट (कार्बाइन जैसा बनावटी), एक रिवाल्वर, 76 कारतूस व पांच मैगजीन शामिल हैं। तीन मोबाइल भी जब्त किया गया है।

Goal 7 22Scope News

अपराधियों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस आपराधिक के इतिहास के बारे में पता लगा रही है। इनमें पंकज जमीन कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ कर पता लगाना चाह रही है कि अपराधी किसी बड़े आपराधिक गिरोह या अन्य नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। इधर, पटना एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर नगर के वार्ड पांच निवासी पंकज राय के पास प्रतिबंधित एके-47 रायफल सहित कई अवैध हथियार है। इसके बाद अगल- अलग टीम बनाकर रात दो बजे के करीब पंकज राय के घर पर एसटीएफ व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। तब पंकज राय अपने दो मंजिला घर के छत पर सोया था।

यह भी देखें :

पुलिस के अनुसार, घर में कई स्थानों पर तलाशी ली

पुलिस के अनुसार, घर में कई स्थानों पर तलाशी ली। जिसमें एके-47 रायफल के साथ एक पिस्टल सहित कुल दो हथियार बरामद किया गया। अयोध्या यादव के घर छापेमारी की गई। अंकित यादव को गिरफ्तार गया और उसके घर से पांच छोटे हथियार बरामद किए गए। दोनों के घर से कारतूस बरामद किया गया।

यह भी पढ़े : बांका के कटोरिया में बनेगा चौथा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, 11 हजार सिपाहियों के प्रशिक्षण की होगी व्यवस्था…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...