नई दिल्ली : I.N.D.I.A. गठबंधन की आज दिल्ली में बैठक हो रही थी जो कि खत्म हो गई है। इंडिया गठबंधन के सूत्रधार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज बड़ा झटका लगा है। नीतीश को नेतृत्व देने पर चौथी बैठक में भी कोई चर्चा नहीं हुई। बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में पीएम पद के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया।
बैठक के बाद इंडी गठबंधन में दरार पड़ते हुए दिखाई दे रहा है। बीच बैठक से सीएम नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और सांसद मनोज झा निकल गए। बता दें कि जैसे ही मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा गया वैसे ही ये सभी नेता बाहर निकल गए। इंडिया गठबंधन के ज्वाइंट प्रेसवार्ता में ये नेता शामिल नहीं हुए। जाहिर है ऐसे में गठबंधन के लिए आने वाले दिनों में यह एक नई मुसिबत खड़ी कर सकती है।
एसके राजीव की रिपोर्ट

















