नीतीश का हमेशा सम्मान करते हैं तेजस्वी, भाई बीरेंद्र ने कहा- इंडिया गठबंधन में जल्द आएं सीएम

पटना : लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद नेताओं का बयानबाजी का दौर जारी है। इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत दर्ज की है। इससे गठबंधन का मनोबल बढ़ गया है। आज दोनों गठबंधनों की दिल्ली में बैठक होने वाली है। बैठक में भाग लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपने-अपने गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए एक ही फ्लाइट में गए हैं।

GOAL Logo page 0001 4 22Scope News

आपको बता दें कि नीतीश कुमार और तेजस्वी प्रसाद यादव के एक साथ एक ही फ्लाइट में दिल्ली जाने को लेकर राजद के विधायक भाई बीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डेढ़ घंटा की यात्रा में तेजस्वी और नीतीश एक साथ रहेंगे।कोई फैसला करने के लिए एक मिनट का समय काफी होता है डेढ़ घंटे बहुत होते हैं। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को हमेशा सम्मान दिया है। नीतीश से मेरी आग्रह है वह इंडिया गठबंधन में आए और जो भी पद लेना है वह ले लें। आज संपूर्ण क्रांति दिवस का दिन है। नीतीश कुमार संपूर्ण क्रांति को याद करके बीजेपी को सत्ता से बाहर करें।

यह भी पढ़े : NDA की बैठक में शामिल होने के लिए पटना से रवाना हुए कई बड़े नेता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...