पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल पम्मी खातून को अपराधियों ने मारी गोली

पटना : बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पटना पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल पम्मी खातून को अपराधियों ने बुधवार की रात गोली मार दी। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पम्मी खातून पूर्णिया में तैनात प्रोफेशनल दारोगा शबाना आजमी के साथ वीडियो बना रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात ने कॉंस्टेबल गोली मार दी। गोली बाएं हाथ में लगी है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आपको बता दें कि घटना के बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गई। पटना पुलिस ने इस मामले को घंटों दबाए रखा। मौके पर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में बहुत कुछ ज्यादा बताने को तैयार नहीं है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

BFCL Kaizen Awards: रामगढ़ की इस कंपनी में कर्मचारियों के आइडिया...

BFCL Kaizen Awards: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों को उनके बेहतरीन 'काइज़ेन' (Kaizen) सुझावों और कार्यस्थल में लगातार सुधार की दिशा...

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

कटिहार : कटिहार में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बरारी थाना क्षेत्र के...

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...