Advertisment

बेखौफ अपराधियों ने स्कूल बस ड्राइवर को मारी गोली, घटनास्थल पर जुटी 3 थानों की पुलिस..

बेखौफ अपराधियों ने स्कूल बस ड्राइवर को मारी गोली, घटनास्थल पर जुटी तीन थानों की पुलिस..

गयाजी : गयाजी जिले के डूमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया बिशनपुर–रामदोहर मुख्य मार्ग पर रामदोहर ईंट भट्ठे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी और फरार हो गए। उसे मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां ऑपरेशन किया जा रहा है। घटना स्थल पर मैगरा, भदवर और डुमरिया थाने की पुलिस जुटी है।

Goal 7 22Scope News

cz 22Scope News

प्रेम प्रसंग में गोली मारने की आशंका 

घटना में घायल व्यक्ति की पहचान मैगरा थाना क्षेत्र के पिपरा टोला निवासी टनटन कुमार 30 वर्ष के रूप में हुई है। ड्राइवर को छाती के बाएं साइड में गोली लगी है। हत्या की वहज प्रेम-प्रसंग के मसले पर आशंका जताई जा रही है। घटना से एक दिन पूर्व उसे जान मारने की धमकी भी दी गई थी।

ggu 22Scope News

रोज की तरह स्कूल बस में बच्चों को ले जा रहा था 

घटना के वक्त वे रोज की तरह सुबह बिशनपुर गांव से स्कूल बस लेकर रानीगंज जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा करते हुए आए। रामदोहर ईंट भट्ठे के पास पहुंचने पर बाइक सवारों ने बस को ओवरटेक कर रुकवाया।

8e2aa4d0 d811 4ebc 84f1 9a913a7328d8 22Scope News

दोनों हमलावर बस के पास पहुंचे और ड्राइवर को गालियां देने लगे – प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों हमलावर बस के पास पहुंचे और ड्राइवर को गालियां देने लगे। इस बीच अपराधियों बस की चाभी छीन ली। विवाद के बीच एक युवक ने टनटन कुमार को बस से नीचे उतारकर पीछे ले गया और सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही ड्राइवर सड़क पर गिर पड़ा। हालांकि अपराधियो ने दूसरी गोली मारने के लिए कट्टे में गोली भरने की कोशिश शुरू ही कि थी कि आसपास के लोग गोली लगने की आवाज सुनकर बस की दौड़ पड़े थे। यह देखते ही अपराधी कट्टा फेंक कर मौके से फरार हो गए।

Capturehh 22Scope News

घटना के बाद खौफ से काफी डरे सहमे दिखे बच्चे, भेजे गए घर 

घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं स्कूल बस में सवार बच्चे इस घटना से काफी डरे सहमे थे। उन्हें स्कूल न भेज कर उन्हें उनके घर भेज दिया गया है।

वीडियों देखे :

CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही भदवर थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी है।

ये भी पढे : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जन सुराज 51 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi ACB Property Complaint: चंद्रप्रकाश चौधरी-नवीन जायसवाल की संपत्ति को लेकर...

Ranchi ACB Property Complaint: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की संपत्ति से जुड़ी शिकायत के मामले...

पटना में शहीद दिवस पर राजकीय समारोह : CM सम्राट चौधरी...

पटना में शहीद दिवस पर राजकीय समारोह: CM सम्राट चौधरी और कैबिनेट मंत्रियों ने सात अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पटना : बिहार की राजधानी...

शराबबंदी कानून को मंत्री शीला मंडल ने बताया बड़ा आंदोलन जैसा,...

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच नीतीश सरकार की मंत्री और जेडीयू नेता...