फुफेरा भाई ही निकला हत्या का आरोपी, मामले में 3 गिरफ्तार

बक्सर : बीते 18 दिसंबर को नगर थाना क्षेत्र के धोबी घाट मोहल्ले के गली नंबर-6 में हुई युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी के आरोप लगाकर फुफेरे भाई ने ही अपने अन्य पांच दोस्तों के साथ मिलकर ममेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस हत्या में शामिल फुफेरे भाई समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार इटाढ़ी के रहने वाले मृतक संतोष ओझा के पुत्र रामेश्वर ओझा, अपने फुफेरे भाई के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर थाना क्षेत्र के धोबी घाट मोहल्ले में आए हुए थे। 18 दिसंबर को सुबह पांच बजे के लगभग अर्ध बेहोशी की हालत में सड़क किनारे लोगों ने उन्हें पड़े देखा तो सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शरीर पर जख्म के निशान देखकर अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इलाज के दैरान ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर जब मामले की जांच की तो इस हत्या का मास्टरमाइंड उसका फुफेरा भाई निकला।

धीरज कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...