पटना : बिहार पुलिस मुख्यालय ने साल के अंत तक अपने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को प्रमोशन का तोहफा देने का सिलसिला जारी रखा है। एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार के मुताबिक, आज तक 13,351 पुलिसकर्मियों को उच्तर पदभार वेतन वृद्धि के साथ प्रमोशन दिया गया है। प्रमोशन पाने वालों में डीएसपी से एएसपी, इंस्पेक्टर से डीएसपी, एसआई से इंस्पेक्टर, एएसआई से एसआई, हवलदार से एएसआई और सिपाही से जमादार शामिल हैं। एडीजी का कहना है कि आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















