दुष्कर्मियों की सूचना देने वालों को बिहार पुलिस देगी 50 हजार का इनाम

पटना : पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस को इस खिलौने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की जानकारी देने वाले लोगों के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है।

पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में सुबह अपने घर से निकली दो युवतियों के साथ हुए दुष्कर्म मामले में हुई अग्रसर कार्रवाई की जानकारी देते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया है कि फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन जारी है। हालांकि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की जानकारी देने वाले लोगों को बिहार पुलिस मुख्यालय 50 हजार रुपए का इनाम देगा। इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए इस मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

फुलवारीशरीफ में नाबालिग बच्चियों के साथ रेप और हत्या मामले को लेकर एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार का बड़ा बयान सामने आया है। इनके मुताबिक, इस पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। एफएसएल की टीम मौके पर जाकर अनुसंधान की है। साथ ही स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने भी अपने स्तर से अनुसंधान कर रहे हैं। अब इस मामले में आगे की जांच के लिए एक महिला डीएसपी को प्रतिनियुक्त पुलिस मुख्यालय स्तर पर किया गया हैं। जांच और कार्रवाई पूरी होने के बाद इस मामले की स्पीडी ट्रायल के तहत कोर्ट में मामला को लेकर हम लोग जाएंगे और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का प्रयास करेंगे।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...