रांची: पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ की महिला कर्मचारी भी 29 दिसंबर को पुरुष के साथ करेगी ।
निवस्त्र प्रदर्शन अब पंचायत सेवक जिसमे महिलाये भी शामिल है अपनी मांगो को मनवाने के लिए पुरुषों के साथ निर्वस्त्र प्रदर्शन करेंगी इस बात की जानकारी 22स्कोप से बात करते हुए पंचायत सेवक संघ की महिला सदस्य ने दी है।
अपने बातचीत में अपनी व्यथा बताते हुए आगे बताया कि हम लगभग 172दिनों से पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 21 दिसंबर को जब कर्मचारियों के ऊपर लाठी बरसाई गई तब लगभग 30 कर्मचारी घायल हो गए फिलहाल सभी का इलाज एक निजी अस्पताल हो रहा है।
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा से महज आधा किलोमीटर दूर पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ अपनी मांगों को लेकर अपनी बात सदन तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।
इस बीच कर्मचारियों ने बताया कि 20 दिसंबर को कर्मचारियों की मुलाकात राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से हुई थी ।
आलमगीर आलम ने आश्वस्त किया था कि 21 दिसंबर को उनकी मांग को लेकर जरूर सरकार पहल करेगी लेकिन 21 दिसंबर को जब ऐसा कुछ नहीं हुआ तब कर्मचारी झारखंड विधानसभा के लिए कूच करने लगे और इस बीच प्रशासन की ओर से लगातार उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही थी।
लेकिन प्रशासन की बात नहीं मानने पर लाठी चार्ज के साथ पानी का फवारा और आशु गैस के गले धागे गए इस बीच कई कर्मचारी घायल हो गए आज कर्मचारीयों के धरना का 172वां दिन है और कर्मचारियों ने कहा है कि आंदोलन जारी रहेगा इसके साथ ही महिला कर्मचारियों ने कहा कि पुरुष के साथ महिलाएं भी करेगी निवस्त्र प्रदर्शन।
साथ ही कर्मचारियों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 29 दिसंबर से पहले उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो यह लोग 29 दिसंबर जिस दिन झारखंड सरकार के कार्यकाल का 4 साल होगा उस दिन कर्मचारियों की ओर से नग्न-धड़ग प्रदर्शन किया जाएगा।


















