Saturday, August 2, 2025

Related Posts

68वें रेल सप्ताह समारोह में धनबाद रेल मंडल का डंका बजा

धनबाद:  पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर के वैशाली प्रेक्षागृह में आयोजित 68वें रेल सप्ताह समारोह में धनबाद रेल मंडल का डंका बजा ।

जोन के सबसे बड़े पुरस्कार जीएम ओवरआल एफिशिएंसी शील्ड धनबाद रेल मंडल को दिया गया। इस दौरान महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने धनबाद मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में शील्ड प्रदान किया।

इसके साथ ही धनबाद मंडल को 19 अलग-अलग शील्ड मिले। पूर्व मध्य रेलवे के पांच मंडलों में सबसे अधिक शील्ड धनबाद मंडल को मिले।

समारोह में जोन के अधिकारियों के साथ सभी मंडल के डीआरएम उपस्थित थे। पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एडीआरएम और सीनियर DCM ने बताया कि करीब 17 हज़ार करोड़ राजस्व संग्रह धनबाद मंडल द्वारा किया गया है।

वहीं 136 मिलियन टन लोड कर इतिहास रचा है इसके बाद धनबाद रेल मंडल को 19 शील्ड देकर महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया है।

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe